शेयर मंथन में खोजें

टीडी पावर (TD Power) को मिला ठेका, शेयर 9% से अधिक उछला

टीडी पावर (TD Power) ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी को एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी कंपनी से ठेका मिला है।

टीटी पीवर को यह ठेका उत्तरी अमेरिका में 45 रेलवे एपलिकेशन जनरेटर की आपूर्ति के लिए मिला है, जिसे कंपनी को जनवरी 2017 से अप्रैल 2017 तक पूरा करना है। इससे पहले कंपनी ने फरवरी 2016 में 5 जनरेटर इसी कंपनी को भेजे थे, जिनके सफल ट्रायल रन के परिणामस्वरूप 45 अतिरिक्त जनरेटरों के लिए ठेका मिला है।
बीएसई में टीडी पावर का शेयर सोमवार के 195.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 216.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही 225.00 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर चढ़ा। करीब 10.25 बजे कंपनी का शेयर 18.35 रुपये या 9.36% की जोरदार बढ़त के साथ 214.30 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 344.00 रुपये और निचला स्तर 195.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख