शेयर मंथन में खोजें

तो इस कारण से आयी ओमकार स्पेशलिटी (Omkar Speciality) के शेयर में तेजी

ओमकार स्पेशलिटी केमिकल्स के शेयर मंगलवार सुबह से ही तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को भारत सरकार से अणु के विकास के लिए पेटेंट मिल गया है। कंपनी को ए2-हाइड्रोक्सी-3,5-डीओडॉबेन्ज़ोइक एसिडनिर्माण के लिए पेटेंट मिला है। इस के साथ ही कंपनी को अब तक मिली पेटेंट की कुल संख्या 3 हो गयी है। ए2-हाइड्रोक्सी-3,5-डीओडॉबेन्ज़ोइक एसिड एक आयोडीन व्युत्पन्न है, जो लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले रसायन आदि के लिए दवाओं, औद्योगिक अनुप्रयोगों में प्रयोग किया जाता है। बीएसई में ओमकार स्पेशलिटी के शेयर आज अच्छी बढ़त के साथ 170.20 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 176 रुपये तक ऊपर जबकि नीचे की ओर यह 170.20 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.13 बजे कंपनी के शेयर 7.75 रुपये या 4.70% की तेजी के साथ 172.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख