शेयर मंथन में खोजें

आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings) के शेयर में इस कारण से आयी तेजी

आईआईएफएल होल्डिंग्स के शेयर में बुधवार सुबह से ही बढ़त है।

कंपनी ने बीएसई को सूचित किया है कि कंपनी की सहायक कंपनी इंडिया इन्फोलाइन फाइनेंस की रेटिंग्स में सुधार हुआ है। कंपनी की रेटिंग्स की में सुधार क्रिसिल ने किया है। क्रिसिल ने लंबी अवधि के ऋण उपकरणों की रेटिंग्स क्रिसिल एए-/स्टेबल से क्रिसिल एए/स्टेबल कर दिया है। कंपनी की रेटिंग्स में सुधार यह दर्शाता है कंपनी की पूंजी स्थिति में और पूरे वित्त सुविधाओं में मौजूदगी के साथ और खुदरा ऋण में ज्यादा ध्यान देने के कारण कंपनी के विविध व्यापार प्रोफाइल में सुधार हुआ है। बीएसई में कंपनी के शेयर आज बुधवार को बढ़त के साथ 285 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 292.45 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 284.30 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.40 बजे कंपनी के शेयर 5.60 रुपये या 1.97% की मजबूती के साथ 289.25 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख