शेयर मंथन में खोजें

राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) को मिला 1172 करोड़ रुपये का निर्यात ठेका, शेयर में गिरावट

राजेश एक्सपोर्ट्स को निर्यात ठेका मिला है।

 कंपनी को सोने और हीरे जडित आभूषणों के लिए सिंगापुर से 1,172 करोड़ रुपये का निर्यात ऑर्डर मिला है। कंपनी यह ऑर्डर अपने बेंगलुरू स्थित उत्पादन इकाई से पूरा करेगी। बीसई में आज यानी बुधवार को राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर 453.10 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 456.30 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 440.60 रुपये फिसला। अपराह्न करीब 3.05 बजे कंपनी के शेयर 12.20 रुपये या 2.69 की बढ़त के साथ 440.90 रुपये पर चल रहा है। 18 फरवरी 2016 को यह शेयर 745.50 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। 16 सितंबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 369.75 रुपये का रहा था। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख