शेयर मंथन में खोजें

बीपीसीएल (BPCL) का तिमाही लाभ 11% बढ़ा, शेयर लुढ़के

वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (बीपीसीएल) का मुनाफा 11% बढ़ा है।

इस अवधि में कंपनी को 2,620.50 करोड़ रुपये मुनाफा हुआ है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 2,360.66 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि इस अवधि में कंपनी की कुल आय 59,147.99 करोड़ रुपये से 3.08% घट कर 57,380.65 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में बीपीसीएल के शेयर मंगलवार की 607.35 रुपये की बंदी के मुकाबले बुधवार को 610 रुपये पर खुले। नतीजों की घोषणा के बाद से कंपनी के शेयर में गिरावट आयी। कारोबार के दौरान यह शेयर 610 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 598.10 रुपये तक फिसला। अंत में 7.35 रुपये या 1.21% की गिर कर 600 रुपये पर बंद हुआ। 8 अगस्त 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 616.55 रुपये का रहा था। 23 फरवरी 2016 को इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 366.10 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख