शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सद्भाव इन्फ्रा, सद्भाव इन्फ्रा, केईसी, जीएसके फार्मा और इंडो रामा

खबरों के कारण गुरुवार के कारोबार में जो शेयर नजर में रहेंगे उनमें सद्भाव इन्फ्रा, सद्भाव इन्फ्रा, केईसी, जीएसके फार्मा और इंडो रामा शामिल हैं।

सद्भाव इन्फ्रा : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 89.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
इंडो रामा : कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 5.9 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष के समान समय में 16.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
एमसीएक्स : एमसीएक्स के तिमाही लाभ में 54.7% की बढ़त हुई है।
पावर मेक : कंपनी का तिमाही लाभ 4.4% की हल्की बढ़त के साथ 16.6 करोड़ रुपये हो गया।
हैथवे : कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 53.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।
कनोरिया केमिकल्स : कनोरिया केमिकल्स को पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में हुए 5.7 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में चालू वित्त वर्ष के समान समय में 6.3 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
केईसी : केईसी को भारत, थाईलैंड और बांग्लादेश में 1,224 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
जीएसके फार्मा : कंपनी ठाणे में अपनी जमीन बेच सकती है।
यूनिप्लाई इंडस्ट्रीज : कंपनी वेक्टर प्रोजेक्ट्स को 64.12 करोड़ रुपये में खरीद सकती है। (शेयर मंथन, 1 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख