शेयर मंथन में खोजें

खराब तिमाही नतीजों के बावजूद सद्भाव इन्फ्रा (Sadbhav Infra) के शेयर 9.64% उछले

बीएसई में सद्भाव इन्फ्रा के शेयर में तेजी है।

कंपनी ने आज तिमाही नतीजों की घोषणा कर दी है। वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में कंपनी को 89.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले कारोबारी साल में भी कंपनी को 88.3 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय 33.3% घट कर 361 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की आय 542 करोड़ रुपये रही थी। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 442.6 करोड़ रुपये से 55.8% घट कर 195 करोड़ रुपये हो गया है। खराब तिमाही नतीजों के बाद भी कंपनी के शेयर में तेजी है। पूर्वाह्न करीब 10.54 बजे कंपनी के शेयर 9.45 रुपये या 9.64% की मजबूती के साथ 107.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख