शेयर मंथन में खोजें

इस कारण उछला सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस (C&C Constructions) का शेयर

सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस (C&C Constructions) के शेयर में आज 13% से अधिक की उछाल आयी है।

दरअसल कंपनी को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया से 73.61 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। कंपनी को यह ठेका 400 केवी डी/सी मोहिंद्रगढ़- भिवानी ट्रांसमिशन लाइन पैकेज के लिए ट्रांसमिशन लाइन के लिए मिला है, जिसमें कंडक्टर इंसुलेटर की आपूर्ति भी शामिल है। कंपनी को यह ठेका 12 महीने की अवधि में पूरा करना है।
बीएसई में सीऐंडसी कंस्ट्रक्शंस का शेयर बुधवार के 16.30 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 17.85 रुपये पर खुला है। करीब 10.50 बजे कंपनी का शेयर 2.15 रुपये या 13.19% की बढ़त के साथ 18.45 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में 25.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 8.12 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख