शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) के शेयर में इस कारण से आयी गिरावट

बिक्री में गिरावट की खबर के बाद बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर में भी कमजोरी देखने को मिल रही है।

अगस्त में कंपनी की बिक्री 6% घट कर 10,897 हो गयी है। बिक्री में गिरावट मध्यम और भारी व्यावसायिक वाहनों (एमऐंडएचसीवी) की बिक्री में कमी आने से हुई है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 11,544 वाहनों की बिक्री की थी। एमऐंडएचसीवी वाहनों की बिक्री अगस्त में 8% घट कर 8,201 हो गयी है। जो पिछले साल की समान अवधि में 8,903 रही थी। हल्के व्यावसायिक वहानों की बिक्री 2% बढ़ी है। सालाना आधार पर कंपनी की बिक्री पिछले साल के 50,752 यूनिट के मुकाबले 4% बढ़ कर 52,554 यूनिट हो गयी है। बीएसई में अशोक लेलैंड के शेयर आज यानी गुरुवार को सपाट 87.70 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में य शेयर 87.75 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 84.55 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2 रुपये या 2.28% की कमजोरी के साथ 85.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख