शेयर मंथन में खोजें

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स (Steel Strips Wheels) की व्हील रिम बिक्री 16% बढ़ी

स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स की व्हील रिम की बिक्री में 16% की वृद्धि हुई है।

अगस्त में कंपनी ने पिछले साल 11.14 लाख के मुकाबले 12.93 लाख व्हील रिम की बिक्री की है। जुलाई 2016 के बाद कंपनी की सर्वाधिक मासिक बिक्री है। दपार संयंत्र से अगस्त में सर्वाधिक उत्पादन और बिक्री हुई है। कंपनी ने अगस्त में 116.41 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल किया है। जो पिछलेसालकी समान अवधि में 119.44 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई में स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स के शेयर आज गुरुवार के को 572.50 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 584.50 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 570 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.35 बजे कंपनी के शेयर 1.10 रुपये या 0.19% की मजबूती के साथ 574.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 01 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख