शेयर मंथन में खोजें

लॉयड इलेक्ट्रिक (Lloyd Electric) ने किये 17 लाख शेयर आवंटित

लॉयड इलेक्ट्रिक (Lloyd Electric) ने बीएसई को 17 लाख इक्विटी शेयर आवंटित करने की जानकारी दी है।

कंपनी ने प्रति 10 रुपये वाले इन शेयरों को 142 रुपये के अधिमूल्य के साथ प्रति शेयर 152 रुपये में आवंटित किया है। कंपनी ने 13 मार्च 2015 को प्रति 152 रुपये वाले 60,00,000 परिवर्तनीय वारंट जारी किये थे, जिनके बदले कंपनी ने अब इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
बीएसई में शुक्रवार को लॉयड इलेक्ट्रिक का शेयर 1.00 रुपये या 0.39% की मामूली कमजोरी के साथ 257.10 रुपये पर बंद हुआ था। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 328.80 रुपये और निचला स्तर 175.90 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 05 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख