शेयर मंथन में खोजें

पिट्टी लेमिनेशंस (Pitti Laminations) के शेयर 19.95% उछले

बीएसई में पिट्टी लेमिनेशंस के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी ने बीएसई को जानकारी दी है कि कंपनी ने जीई इंडिया के इंडस्ट्रियल के साथ 500 करोड़ रुपये का करार किया है। कंपनी ने यह समझौता जीई द्वारा भारतीय रेल को आपूर्ति की जाने वाले लोकोमोटिव में उपयोग की जाने वाले विभिन्न पुर्जों की आपूर्ति के लिए किया है। इस समझौते की अवधि 2030 तक है। बीएसई में पिट्टी लेमिनेशंस के शेयर आज मंगलवार को 39.05 रुपये पर खुले। दोपहर तक के कारोबार में यह शेयर 46.90 रुपये तक ऊपर गयी जबकि नीचे की ओर यह 39.05 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 2.21 बजे कंपनी के शेयर 7.80 रुपये या 19.95% की शानदार बढ़त के साथ 46.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख