शेयर मंथन में खोजें

बेहतर तिमाही नतीजों से टेक्नोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज (Technocraft Industries) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

वित्त वर्ष 2015-16 की पहली तिमाही की तुलना में चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में टेक्नोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज (Technocraft Industries) के लाभ में 13.2% की बढ़त हुई है।

इसके साथ ही कंपनी की आमदनी में भी 13.2% की ही वृद्धि हुई है। कंपनी का लाभ 27.3 करोड़ रुपये से बढ़ कर 30.9 करोड़ रुपये और आमदनी 177 करोड़ रुपये से बढ़ कर 200.4 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में टेक्नोक्राफ्ट इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 326.65 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 353.00 रुपये पर खुला और 357.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा, जो इसका 52 हफ्तों का शिखर है। दूसरी ओर पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर नीचे की ओर 148.60 रुपये तक फिसला है। करीब 3.20 बजे कंपनी के शेयर में 23.85 रुपये या 7.30% की बढ़त के साथ 350.50 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख