शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने स्थापित किया देश का पहला संयंत्र

जिंदल स्टील (Jindal Steel) ने प्रमुख कठोर रेलों का उत्पादन करने वाला भारत का पहला संयंत्र स्थापित किया है।

कंपनी ने 200 करोड़ रुपये की लागत से इस संयत्र को आधुनिक उच्च गति वाली ट्रेनों और मैट्रों के लिए तैयार किया है। इसके साथ ही जिंदल स्टील विश्व की 7 बड़ी इस्पात कंपनियों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गयी है, जिनके पास प्रमुख कठोर रेलों के उत्पादन की क्षमता है।
आज बीएसई में जिंदल स्टील के शेयर में बढ़त का रुख देखने को मिला है। कंपनी का शेयर मंगलवार के 82.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज हल्की बढ़त के साथ 83.40 रुपये पर खुला और 85.75 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12.40 बजे कंपनी का शेयर 2.35 रुपये या 2.84% की बढ़त के साथ 85.00 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 98.10 रुपये तक चढ़ा और नीचे की ओर 48.20 रुपये तक फिसला है। (शेयर मंथन, 07 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख