शेयर मंथन में खोजें

अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने किया इस फुटबॉल क्लब के साथ करार

खबरों के अनुसार अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने विश्व के सबसे प्रमुख फुटबॉल क्लब के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ 3 साल के लिए समझौता किया है, जिससे कंपनी की वैश्विक स्तर पर पहुँच और पहचान में बढ़त होगी। इससे पहले अपोलो टायर्स ने मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ क्षेत्रीय एसोसिएशन के 3 साल पूरे किये हैं। इससे भी कंपनी को अपनी उत्पाद की पहचान बड़े भौगोलिक स्तर पर फैलाने में कामयाबी मिली।
बीएसई में अपोलो टायर्स का शेयर गुरुवार के 207.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 210.00 रुपये पर खुला है। करीब 10.40 बजे कंपनी का शेयर 3.05 रुपये या 1.47% की बढ़त के साथ 210.65 रुपये पर है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 215.90 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 127.95 रुपये तक गिरा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख