शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान कंपोजिट (Hindustan Composites) का लाभ 96.8% बढ़ा, शेयर 15.75% उछला

हिंदुस्तान कंपोजिट के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2016-17 में पहली तिमाही में 12.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। जो पिछले साल की समान अवधि के 6.3 करोड़ रुपये से 96.8% ज्यादा है। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय 39.8 करोड़ रुपये से 37.7% बढ़ कर 54.8 करोड़ रुपये हो गयी है। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान कंपनी का एबिटा 1.5 करोड़ रुपये से 20.6 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन 3.8% से बढ़ कर 37.6% हो गया है। बीएसई में हिंदुस्तान कंपोजिट के शेयर आज शुक्रवार को 1,399 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,591.25 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 1,399 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.53 बजे कंपनी के शेयर 208.90 रुपये या 15.75% की मजबूती के साथ 1,534.95 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख