शेयर मंथन में खोजें

इसलिए आयी फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर में जोरदार उछाल

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर में आज 16% से अधिक की बढ़त हुई है।

दरअसल कंपनी को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 12.4 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि कंपनी पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 45.3 करोड रुपये के घाटे में रही थी। इस बीच कंपनी की आमदनी 35 करोड़ रुपये से 2.7% बढ़ कर 35.9 करोड़ रुपये हो गयी।
बीएसई में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज का शेयर गुरुवार के 78.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 81.00 रुपये पर खुला और 91.65 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 12.65 रुपये या 16.20% की शानदार मजबूती के साथ 90.75 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 134.30 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 70.20 रुपये तक गिरा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख