शेयर मंथन में खोजें

एस्सार शिपिंग (Essar Shipping) को हुआ 50.5 करोड़ रुपये का घाटा

एस्सार शिपिंग (Essar Shipping) को वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 50.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

इसके मुकाबले कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 45.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। साथ ही कंपनी की आमदनी 10.4% घट गयी। एस्सार शिपिंग की तिमाही आमदनी 195.8 करोड़ रुपये से घट कर 175.4 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में एस्सार शिपिंग का शेयर गुरुवार के 26.35 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 26.00 रुपये पर खुला और 25.25 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 1.30 बजे कंपनी का शेयर 0.55 रुपये या 2.09% की कमजोरी के साथ 25.80 रुपये पर चल रहा है। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 38.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 15.20 रुपये तक गिरा है। (शेयर मंथन, 09 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख