शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री 16% बढ़ी

अगस्त 2015 की तुलना में अगस्त 2016 में टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री में 16% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने वैश्विक स्तर पर 74,639 इकाई की तुलना में 86,288 इकाई वाहनों की बिक्री की है, जिसमें जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है। कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री 44,956 इकाई से बढ़ कर 56,104 इकाई और व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 29,683 इकाई से बढ़ कर 30,184 इकाई पर पहुँच गयी।
बीएसई में शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 11.55 रुपये या 1.98% की कमजोरी के साथ 573.00 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 598.60 रुपये और निचला स्तर 266.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 10 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख