शेयर मंथन में खोजें

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) को हुआ 123 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर 2.68% फिसला

तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद से जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में गिरावट है।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष 2016-17 की पहली तिमाही में 123.06 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जो पिछले साल 1.33 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की आय 269.41 करोड़ रुपये से बढ़ कर 366.39 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में साल दर साल 26.46% की वृद्धि हुई है। कंपनी का कुल खर्च भी 36.76 करोड़ रुपये से बढ़ कर 80.94 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर गुरुवार को 14.40 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 14.58 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 14.13 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.25 बजे कंपनी के शेयर 0.39 रुपये या 2.68% की कमजोरी के साथ 14.17 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख