शेयर मंथन में खोजें

तो इसलिए मिली उज्जीवन फाइनेंशियल (Ujjivan Financial) शेयरधारकों की मंजूरी, शेयर में मजबूती

बीएसई में शुरुआती कारोबार में उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयर में तेजी है।

कंपनी के बारे में खबर है कि कंपनी को 1,000 करोड़ रुपये मूल्य के डिबेंचर जारी करने के लिए शेयरधारकों की मंजूरी मिल गयी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद यह जानकारी बीएसई को दी। जिसका असर आज सुबह से ही कंपनी के शेयर में देखा जा सकता है। आज यह शेयर बढ़त के साथ 424.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 427.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 424.50 रुपये रहा था। पूर्वाह्न करीब 9.50 बजे कंपनी के शेयर 3.40 रुपये या 0.81% की मजबूती के साथ 425.50 रुपये पर चल रहा है। 28 जुलाई 2016 को यह शेयर 547 रुपये तक ऊपर गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर है। 10 मई 2016 को यह शेयर 217.05 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। (शेयर मंथन, 16 सितंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख