शेयर मंथन में खोजें

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) का शेयर 20% उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर

एलेम्बिक फार्मा (Alembic Pharma) को एक नयी दवा के लिए अमेरिकी औषधि नियामक यूएसएफडीए (USFDA) की मंजूरी मिल गयी है।

इस खबर से कंपनी का शेयर 20% की उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया है। कंपनी को बूप्रोपियोन हाइड्रोक्लोराइड (Bupropion Hydrochloride) के लिए यूएसएफडीए ने हरी झंडी दिखायी है, जो कि ग्लैक्सोस्मिथक्लिन की वेलबुट्रिन के चिकित्सकीय समतुल्य है। इस दवा का इलाज अवसाद के इलाज में किया जाता है।
उधर बीएसई में एलेम्बिक फार्मा का शेयर 434.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 440.00 रुपये पर खुला। 12 बजे तक एक सीमित मगर मजबूत दायरे में कारोबार करने के बाद कंपनी का शेयर एक उछाल के साथ ऊपरी सर्किट पर पहुँच गया। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 86.95 रुपये या 20% की बढ़ोतरी के साथ 521.80 रुपये के ऊपरी सर्किट पर ही लेन-देन हो रही है। (शेयर मंथन, 11 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख