शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) ने किया इतालवी कंपनी से करार

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता टीसीएस (TCS) ने इटली की इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऊर्जा कंपनी साइपेम (Saipem) के साथ करार किया है।

साइपेम ने टीसीएस को अपने डिजिटल री-इमेजिनेशन और परिवर्तन कार्यक्रम के लिए चुना है। टीसीएस क्लाउड और ऑटोमेशन के जरिये उपयोगकर्ता के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ ही साइपेम के लिए साइबर सुरक्षा का भी प्रबंधन संभालेगी।
उधर बीएसई में टीसीएस का शेयर 1,819.85 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 1,828.80 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका ऊपरी स्तर 1,829.00 रुपये और निचला स्तर 1,803.25 रुपये रहा है। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 8.05 रुपये या 0.44% की गिरावट के साथ 1,811.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख