शेयर मंथन में खोजें

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) करेगी गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी

देश की तीसरी सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी इंडियाबुल्स रियल एस्टेट (Indiabulls Real Estate) गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी।

25 जून को कंपनी 480 करोड़ रुपये जुटाने के लिए 10 लाख रुपये प्रति वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करेगी। प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किये जाने वाले डिबेंचरों की परिपक्वता अवधि 36 महीने है, जिन्हें कंपनी बीएसई पर सूचीबद्ध करेगी।
उधर बीएसई में इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का शेयर 163.60 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 163.55 रुपये पर खुला। ढाई बजे तक लाल निशान में रहने के बाद इसमें एक तीखी उछाल दर्ज की गयी। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 3.50 रुपये या 2.14% की तेजी के साथ 167.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख