शेयर मंथन में खोजें

एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ (HDFC Standard Life) ने किया शेयरों का आवंटन

एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ (HDFC Standard Life) ने 6 लाख से अधिक इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने गुरुवार को कर्मचारियों द्वारा स्टॉक विकल्पों का इस्तेमाल किये जाने पर 10 रुपये प्रति वाले 6,04,454 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। इसके साथ ही कंपनी की चुकता शेयर पूँजी 20,11,91,32,440 रुपये से बढ़ कर 20,12,51,76,970 रुपये की हो गयी है।
उधर बीएसई में एचडीएफसी स्टैंडर्ड लाइफ का शेयर 472.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 495.95 रुपये पर खुला। उठापटक भरे सत्र में यह अधिकतर लाल निशान में रहा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 0.80 रुपये या 0.17% की गिरावट के साथ 471.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख