शेयर मंथन में खोजें

बाजार पूँजी मामले में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) से आगे निकली बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance)

आज बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 3% से अधिक बढ़त के साथ 2,334.65 रुपये के 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।

इसके साथ ही बाजार पूँजी के मामले में बजाज फाइनेंस ऐक्सिस बैंक से आगे निकल गयी। 2.37 बजे बीएसई के आंकड़ों के अनुसार ऐक्सिस बैंक की 1,34,018 करोड़ रुपये के तुलना में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी बजाज फाइनेंस की बाजार पूँजी 1,34,585 करोड़ रुपये रही। दोनों कंपनियों की बाजार पूँजी में 2018 में काफी अंतर आया है। 2018 में अब तक सेंसेक्स में 4% आयी मजबूती के मुकाबले बजाज फाइनेंस ने 33% की बढ़ोतरी हासिल की है, जबकि ऐक्सिस बैंक 8% नीचे फिसला है।
इस बीच 3 बजे के करीब बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 74.60 रुपये या 3.31% की मजबूती के साथ 2,332.60 रुपये और ऐक्सिस बैंक का शेयर 10.50 रुपये या 2.05% की तेजी के साथ 523.75 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख