शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) और नोकिया (Nokia) के बीच हुआ समझौता

फिनलैंड की टेलीकॉम गियर निर्माता नोकिया (Nokia) और एचसीएल टेक (HCL Tech) के बीच करार हुआ है।

दोनों कंपनियों के बीच 5 वर्षीय आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर और ऐप्पलिकेशन सर्विस समझौता हुआ है, जिसकी शर्तों की जानकारी नहीं दी गयी है। करार के जरिये नोकिया एचसीएल के साथ मिल कर अपने आईटी इन्फ्रा और ऐप्पलिकेशंस का परिवर्तन और आधुनिकीकरण करेगी। एचसीएल नोकिया को क्लाउड ऑर्केस्ट्रेशन, डिजिटल प्लेटफॉर्म, बिग डेटा ऐनालिटिक्स, साइबरसिक्योरिटी, ऑटोनोमिक्स और मॉडर्न कोलाबोरेटिव वर्कप्लेसेज जैसे मुख्य परिवर्तनीय क्षेत्रों की सेवाएँ देने के लिए अपने नेक्स्ट-जनरेशन सर्विसेज पोर्टफोलियो से लाभ उठायेगी।
उधर बीएसई में एचसीएल टेक का शेयर 904.00 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज 905.55 रुपये पर खुला। हरे निशान में खुलने के बाद इसका रुख नीचे की ओर रहा है। पौने 2 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 2.15 रुपये या 0.24% की वृद्धि के साथ 906.15 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 22 जून 2018)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख