शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) खरीदेंगी आलोक इंडस्ट्रीज (Alok Industries)

टेक्सटाइल कंपनी आलोक इंडस्ट्रीज (Alok Industries) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और जेएम फाइनेंशियल एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (JM Financial Asset Reconstruction Company) द्वारा प्रस्तावित संयुक्त संकल्प योजना को मंजूरी दे दी है।

योजना के अनुसार रिलायंस और जेएम फाइनेंशियल मिल कर 5,050 करोड़ रुपये में आलोक इंडस्ट्रीज को खरीदेंगी, जिसमें से 4,000 करोड़ रुपये इसके लेनदार प्राप्त करेंगे। कॉर्पोरेट लेनदार का कुल कर्ज 29,500 करोड़ रुपये का है, यानी वे ऋण की 86% से अधिक कम राशि ले रहे हैं। इससे पहले रिलायंस और जेएम फाइनेंशियल ने अप्रैल में 4,050 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा था, जिसे आलोक इंडस्ट्रीज की लेनदारों की समिति ने खारिज कर दिया था। गौरतलब है कि आलोक इंडस्ट्रीज का मामला आरबीआई (RBI) के उन 12 बड़े कॉर्पोरेट देनदारों में से है, जिनके खिलाफ बैंकों दिवालिया प्रक्रिया के लिए एनसीएलटी में शिकायत की गयी।
दूसरी ओर शुक्रवार को बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 20.05 रुपये या 1.94% की मजबूती के साथ 1,012.30 पर रुपये बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,035.80 रुपये और निचला स्तर 686.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख