शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने रखा लैंको कोंडापल्ली पावर (Lanco Kondapalli Power) की बिक्री का प्रस्ताव

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने लैंको कोंडापल्ली पावर (Lanco Kondapalli Power) को बेचने का प्रस्ताव रखा है।

1,476 मेगावाट गैस आधारित ऊर्जा संयंत्रों का संचालन करने वाली लैंको कोंडापल्ली पावर की बिक्री का प्रस्ताव बैंक ने बकाया राशि चुकाने में असमर्थ रहने के कारण रखा है। बिना कंपनी का नाम लिये ऐक्सिस बैंक ने कुल 1,476 मेगावाट क्षमता की तीन गैस आधारित परियोजनाओं की खरीदारी के लिए आवेदन माँगे हैं। खबर है कि सूत्रों ने इन परियोजनाओं के लैंको कोंडापल्ली पावर की होने की बात कही है। बैंक को शीर्ष अदालात द्वारा तय की गयी अंतिम तिथि (16 सितंबर 2018) से पहले कोई समाधान ढूँढना होगा, वर्ना इस मामले को एनसीएलटी (NCLT) को हस्तांतरित कर दिया जायेगा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में ऐक्सिस बैंक का शेयर 11.40 रुपये या 2.22% की मजबूती के साथ 524.65 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 627.50 रुपये और निचला स्तर 447.80 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख