शेयर मंथन में खोजें

रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन (Rural Electrification) करेगी सहायक कंपनी की स्थापना

रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन (Rural Electrification) के निदेशक मंडल ने एक परियोजना विशिष्ट विशेष उद्देश्य माध्यम के रूप में आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स (REC Transmission Projects) की सहायक कंपनी शुरू करने की मंजूरी दे दी है।

आरईसी ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन की सहायक कंपनी है। इसकी नयी सहायक कंपनी रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन की भी सहायक इकाई होगी। नयी कंपनी के जरिये 2x660 मेगावाट की जवाहरपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से विद्युत की निकासी के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क और ट्रांसमिशन लाइन सहित फिरोजाबाद में 400 केवी सबस्टेशन का निर्माण किया जायेगा।
उधर शुक्रवार को बीएसई में रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन का शेयर 0.20 रुपये या 0.18% की बढ़त के साथ 110.80 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 189.00 रुपये और निचला स्तर 107.10 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 23 जून 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख