शेयर मंथन में खोजें

सीएंट (Cyient) के मुनाफे में 6% की गिरावट, शेयर में कमजोरी

आईटी सेवा प्रदाता सीएंट (Cyient) के अप्रैल-जून मुनाफे में साल दर साल आधार पर 6% की गिरावट दर्ज की गयी है।

पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 87.8 करोड़ रुपये के मुकाबले सीएंट का मुनाफा 6% घट कर 82.5 करोड़ रुपये रह गया। हालाँकि इस दौरान सीएंट की शुद्ध आमदनी 907 करोड़ रुपये से 19% अधिक 1,080 करोड़ रुपये रही। एयरोस्पेस और रक्षा, ट्रांसपोर्टेशन और सेमीकंडक्टर, आईओटी और एनालिटिक्स के बेहतर प्रदर्शन से साल दर साल आधार पर ही कंपनी की विकास दर 14.3% (डॉलर में) रही।
वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर सीएंट का एबिट 16.5% घट कर 103.10 करोड़ रुपये और एबिट मार्जिन 208 आधार अंकों की गिरावट के कारण 9.5% रहा।
मुनाफे में गिरावट से सीएंट के शेयर में भी कमजोरी आयी है। बीएसई में सीएंट का शेयर 742.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 716.00 रुपये पर खुला है। 9.50 बजे के करीब यह 21.00 रुपये या 2.83% की कमजोरी के साथ 721.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख