शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड और हिंदुस्तान पेट्रोलयिम ने पेश किया सह-ब्रांड ईंधन कार्ड

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) और हिंदुस्तान पेट्रोलयिम (HIndustan Petroleum) ने मिल कर ईएन-धन (eN-Dhan) ईंधन कार्ड पेश किया है।

इससे कारोबारी वाहन उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। ईंधन के लिए 70% तक व्यय होता है, जबकि इस कार्ड से 50,000 रुपये की वार्षिक बचत की जा सकेगी। खबरों के अनुसार अशोक लेलैंड का दावा है कि यह सुविधा शुरू करने वाली वह पहली कंपनी है। कंपनी के अनुसार इस कार्ड के इस्तेमाल पर उपभोक्ताओं की 1.5-3% तक बचत होगी। ईएन-धन कार्ड को केवल देश भर में मौजूद हिंदुस्तान पेट्रेलियम के 15,000 केंद्रों पर ही इसेतमाल किया जा सकेगा।
उधर बीएसई में अशोक लेलैंड में गिरावट का रुख है। कंपनी का शेयर 133.90 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 135.05 रुपये पर खुला। पौने 11 बजे के करीब यह 0.90 रुपये या 0.67% की कमजोरी के साथ 133.00 रुपये पर है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम 269.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 272.00 रुपये पर खुल कर 3.90 रुपये 1.45% की कमजोरी के साथ 265.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख