शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने आवंटित किये डिबेंचर

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल (Mahindra & Mahindra Financial) ने 400 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये।

गुरुवार को कंपनी की अधिकृत समिति ने बाजार बंद बंद होने के बाद हुई अपनी बैठक में डिबेंचरों के आवंटन का निर्णय लिया। 13 जुलाई 2020 को परिपक्व होने वाले इन डिबेंचरों पर अतिरिक्त आधा फीसदी सहित एसबीआई की 1 वर्षीय एमसीएलआर की कूपन दर है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा फाइनेंशियल का शेयर 478.55 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 481.85 रुपये पर खुला, मगर शुरू से ही बिकवाली के कारण दबाव में रहा। 468.35 रुपये का निचला स्तर छू कर सवा 12 बजे के करीब यह 3.85 रुपये या 0.30% की कमजोरी के साथ 474.55 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख