शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की इकाई को मिले 3,000 करोड़ रुपये के ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) की निर्माण इकाई एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन (L&T Construction) को 3,000 करोड़ रुपये के नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को एक ठेका आंध्र प्रदेश राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एपीसीआरडीए) से राज्य के अमरावती में विभाग के प्रमुख (एचओडी) कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए प्राप्त हआ है। वहीं दूसरे कार्य के तहत एलऐंडटी कंस्ट्रक्शन को मस्कट, ओमान में पर्यटन से संबंधित सुविधा तैयार करनी है।
दूसरी तरफ बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो का शेयर 1,299.75 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 1,305.50 रुपये पर खुला और साढ़े 9 बजे के करीब 1,319.00 रुपये तक चढ़ा। मगर ऊपरी स्तर से ही इसमें गिरावट आनी शुरू हो गयी और यह 1,288.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। साढ़े बजे के करीब यह 3.25 रुपये या 0.25% की वृद्धि के साथ 1,303.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख