शेयर मंथन में खोजें

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) को सहायक कंपनियों के जरिये मिले ठेके

नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) के शेयर में आज 2% से अधिक की मजबूती आयी है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी को अपनी सहायक कंपनी महोबा सोलर (Mahoba Solar) के जरिये 300 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए दो ठेके मिले हैं।
इनमें उत्तर प्रदेश नयी और नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीएनईडीए) से 250 मेगावाट की परियोजना मिली है, जिसमें बनने वाली बिजली उत्तर प्रदेश ऊर्जा निगम को भेजी जायेगी। दूसरी परियोजना भारत में कहीं 50 मेगावाट की सौर परियोजना की स्थापना के लिए भारतीय सौर ऊर्जा निगम से प्राप्त हुई।
दूसरी तरफ बीएसई में अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 31.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 32.45 रुपये पर खुला। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद शेयर ने संभलना शुरू किया और सवा 12 बजे आस-पास यह 32.55 रुपये तक चढ़ा। करीब 1 बजे अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 0.75 रुपये या 2.41% की वृद्धि के साथ 31.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 13 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख