शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के तिमाही मुनाफे में 19.17% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2018 की अप्रैल-जून तिमाही में प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (Hindustan Unilever) के मुनाफे में 19.17% की बढ़त दर्ज की गयी।

2017 की अप्रैल-जून तिमाही में 1,283 करोड़ रुपये के मुकाबले 2018 की समान अवधि में 1,529 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस दौरान कंपनी की शुद्ध आमदनी 9,097 करोड़ रुपये से 11.2% की बढ़त के साथ 9,487 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 19.5% अधिक 135 करोड़ रुपये रही।
गौरतलब है कि जानकारों के अनुमानों के मुताबिक रहे वित्तीय नतीजों में हिंदुस्तान यूनिलीवर का एबिटा मार्जिन 22.7% से 185 आधार अंक बढ़ कर 23.7% और एबिटा 20.6% बढ़ कर 2,251 करोड़ रुपये रहा। होम केयर क्षेत्र में कंपनी ने दो अंकों में बढ़ोतरी दर्ज की, जबकि ब्यूटी, स्किन और हेयर केयर में भी अच्छा प्रदर्शन किया। हिंदुस्तान यूनिलीवर ने कुल बिक्री का 12.2% विज्ञापनों पर खर्च किया।
उधर बीएसई में 1,741.15 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले हिंदुस्तान यूनिलीवर का शेयर आज 1,759.00 रुपये पर खुला। सत्र के दौरान यह 1,779.00 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक भी चढ़ा। अंत में यह 12.70 रुपये या 0.73% की कमजोरी के साथ 1,753.85 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख