शेयर मंथन में खोजें

इन्फोसिस (Infosys) ने छुआ नया रिकॉर्ड स्तर

प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता इन्फोसिस (Infosys) ने 1,384.40 रुपये का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ।

बीएसई में 1,309.10 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले इन्फोसिस का शेयर आज 1,384.40 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 1,288.35 रुपये का निचला स्तर छू कर अंत में यह 23.95 रुपये या 1.83% की मजबूती के साथ 1,333.05 रुपये पर बंद हुआ।
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने वित्तीय नतीजे घोषित किये। सकारात्मक परिणामों का असर आज कंपनी के शेयर पर देखने को मिला। 2017 की अप्रैल-जून तिमाही में इन्फोसिस का मुनाफा 3,483 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.7% बढ़ कर 3,612 करोड़ रुपये और शुद्ध आमदनी 17,078 करोड़ रुपये के मुकाबले 12% वृद्धि के साथ 19,128 करोड़ रुपये रही। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख