शेयर मंथन में खोजें

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) की इकाई को मिला 1,027 करोड़ रुपये का ठेका

दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon) की सहायक कंपनी डीबीएल बेल्लारी बिरापुरा हाईवेज (DBL Bellary Byrapura Highways) को 1,027.62 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका एनएचएआई (NHAI) से कर्नाटक में एनएच-150ए के बेल्लारी से बिरापुरा के बीच 54.95 किमी लंबी सड़क की 4-लेनिंग के लिए प्राप्त हुआ, जिसकी निर्माण अवधि 24 महीने है।
मगर इकाई को ठेका मिलने और बाजार में मजबूती के बावजूद दिलीप बिल्डकॉन का शेयर कमजोर स्थिति में है। 745.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 729.85 रुपये पर खुलने के बाद यह 709.00 रुपये तक फिसल गया। साढ़े 10 बजे के करीब दिलीप बिल्डकॉन 8.90 रुपये या 1.19% की कमजोरी के साथ 737.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख