शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने असम में खोला नया उत्पादन संयंत्र

खबरों के अनुसार प्रमुख एफएमसीजी कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) ने असम में अपना नया उत्पादन संयंत्र खोला है।

170 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह ब्रिटानिया की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड इकाई है, जिसके जरियो कंपनी 1,000 लोगों को रोजगार देगी, जिसमें 70% हिस्सेदारी महिलाओं की होगी। इस इकाई से ब्रिटानिया उत्तर-पूर्व में बढ़ती माँग को पूरे करेगी।
20 एकड़ में फैली इकाई की वार्षिक क्षमता 60,000 टन है। बता दें कि ब्रिटानिया की असम में 20 करोड़ रुपये की लागत से एक तैयार माल वितरण केंद्र स्थापित करने की भी योजना है।
उधर सकारात्मक खबर और बाजार में मजबूती के बावजूद ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का शेयर लाल निशान में है। 6,536.05 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सपाट 6,536.00 रुपये पर खुलने के बाद यह 6,500.30 रुपये तक फिसल गया। 9.50 बजे के करीब ब्रिटानिया 26.00 रुपये या 0.40% की कमजोरी के साथ 6,510.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 जुलाई 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख