शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की बिक्री बढ़ी, छुआ 52 हफ्तों का शिखर

वार्षिक आधार पर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के जुलाई निर्यात में 31% का इजाफा हुआ है।

वहीं कंपनी की कुल जुलाई बिक्री में 13% और घरेलू बिक्री में 12% की वृद्धि हुई है। कंपनी की कुल घरेलू वाहन बिक्री जुलाई 2017 में 39,834 इकाई के मुकाबले 2018 के समान महीने में 44,605 इकाई रही, जबकि निर्यात 1,985 इकाई से बढ़ कर 2,594 इकाई रहा। महिंद्रा की कुल बिक्री 41,819 इकाई की तुलना में 47,199 इकाई रही।
हालाँकि महिंद्रा की यात्री वाहन बिकवाली 21,034 इकाई से 6% घट कर 19,781 इकाई और उपयोगिता वाहन बिक्री 19,152 इकाई से 7% कम 17,879 इकाई रह गयी। मगर महिंद्रा के कारोबारी वाहनों की बिकवाली में 28% की बढ़ोतरी हुई।
दूसरी तरफ बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 933.90 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 936.00 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में यह 943.25 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ने के बावजूद नीचे फिसला। 1 बजे के करीब महिंद्रा के शेयरों में 3.55 रुपये या 0.38% की गिरावट के साथ 930.35 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथ, 01 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख