शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) ने जुलाई में बेचे 27% अधिक वाहन

जुलाई 2017 की तुलना में 2018 की समान अवधि में प्रमुख कारोबारी वाहन निर्माता कंपनी अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की वाहन बिक्री में 27% की बढ़ोतरी हुई है।

जुलाई 2017 में बेचे गये कुल 11,981 इकाइयों के मुकाबले जुलाई 2018 में कंपनी ने 15,199 इकाइयाँ बेचीं। इनमें हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2,955 इकाई से 42% बढ़ कर 4,203 इकाई और मध्य और अधिक वजनदार वाणिज्यिक वाहनों की बिकवाली 9,026 इकाई से 22% की वृद्धि के साथ 10,996 इकाई रही।
बिक्री में बढ़त से अशोक लेलैंड के शेयर में भी मजबूती आयी है। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 112.80 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज लाल निशान में 112.50 रुपये पर खुला। करीब 11 बजे इसमें एक तीखी उछाल आयी, जिससे यह 117.65 रुपये के शिखर तक चढ़ा। 1.30 बजे के करीब कंपनी के शेयरों में 4.40 रुपये या 3.90% की बढ़ोतरी के साथ 117.20 रुपये पर कारोबार हो रहा है। (शेयर मंथ, 01 अगस्त 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख