शेयर मंथन में खोजें

सब्सिडियरी को यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी

 अरविंदो फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से कैंसर की जेनरिक दवा को मंजूरी मिली है। कंपनी को यूएसएफडीए से यह मंजूरी बोर्टेजोमिब (Bortezomib) दवा के लिए मिली है। कंपनी को दवा के लिए अंतिम मंजूरी उसकी सब्सिडियरी यूगिया फार्मा स्पेश्यालिटिज को मिली है। कंपनी को यह मंजूरी दवा के उत्पादन और बिक्री के लिए मिली है। बोर्टेजोमिब दवा का जेनरिक संस्करण कुछ खास तरह के कैंसर के इलाज में इंजेक्शन के लिए किया जाता है।

बोर्टेजोमिब के सिंगल डोज इंजेक्शन के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली है जिसकी क्षमता 3.5 एमजी प्रति वायल है। यह दवा टाकेडा फार्मास्यूटिकल यूएसए इंक की दवा वेलकाडे (Velcade) जेनरिक संस्करण है। इस दवा को तत्काल बाजार में उतारा जाएगा।
बोर्टेजोमिब का इस्तेमाल वयस्क रोगियों में कई तरह के माइलोमा ( प्लाज्मा सेल के कैंसर) के इलाज में किया जाता है। साथ ही इसका इस्तेमाल वयस्क रोगियों में मेंटल सेल लिम्फोमा (लिम्फ नोड कैंसर) के इलाज में भी किया जाता है।
आईक्यूवीआईए के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कहना है कि मार्च 2022 को खत्म हो रहे 12 महीनों के दौरान इस दवा का बाजार 117 करोड़ डॉलर का है। (शेयर मंथन 03 मई 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख