शेयर मंथन में खोजें

सकल घरेलू उत्पाद दर 7.5% से भी अधिक रहने का अनुमान

वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्तीय वर्ष 2015-16 में देश की सकल घरेलू उत्पाद 7.5% से भी अधिक रहने की उम्मीद जतायी है।

सरकार का कहना है कि सरकार बजट में रखे गये आय लक्ष्य से केवल 5% से 7% पीछे है। प्रत्यक्ष कर से प्राप्त होने वाली आय उम्मीद से कम रहने के कारण ही यह कमी रह गयी है। हालाँकि इसके बावजूद सरकार इन आँकड़ो से संतुष्ट है। चालू वित्तीय वर्ष में कुल कर आय 14 लाख करोड़ रुपये है जबकि बजट अनुमान 14.5 लाख करोड़ रुपये है। वर्तमान में कुल प्राप्त कर आय अनुमानित कर आय से 50,000 करोड़ रुपये कम है। वैश्विक मंदी और निर्यात कारोबार में आयी गिरावट के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है। मंहगाई दर के काबू में होने और रिजर्व बैंक द्वारा जारी सकरात्मक मौद्रिक नीति समिक्षा को देखते हुए सरकार को उम्मीद है कि चालू वित्तीय वर्ष में देश की सकल घरेलू उत्पाद 7.5% से अधिक रह सकता है।

(शेयर मंथन, 5 अक्टूबर 2015)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख