शेयर मंथन में खोजें

खुदरा मुद्रास्फीति दर बढ़ कर हुई 4.41%

खाद्य वस्तुओं के महंगी होने के कारण सितंबर माह में खुदरा मुद्रास्फीति में बढ़त दर्ज हुई है। सितंबर माह में खुदरा मुद्रास्फीति 4.41% दर्ज हुई है। जो अगस्त माह में 3.74% थी हालाँकि पिछले वर्ष के सितंबर माह की तुलना में अभी भी खुदरा महंगायी दर कम है पिछले वर्ष की सितंबर माह में खुदरा मुद्रास्फीति की दर 5.63% रही थी। आँकड़ो के अनुसार खाद्य पदार्थों में 4.29% की वृद्धि दर्ज हुई है। जिस कारण सितंबर में खुदरा मुद्रस्फीति में बढ़त दर्ज हुई है। दाल दलहन में सर्वाधिक 29.76% की तेजी आयी है। इसके अलावा दूध एवं दुग्ध उत्पाद में 5.05%, पान एवं तंबाकू उत्पाद में 9.35%, अनाज एवं उत्पाद 1.38% तेल एवं वला में 3.61% फलों की कीमतों में 0.94% और माँस एवं मछली में 5.59% की तेजी दर्ज हुई है। हालाँकि कुछ खाद्य पदार्थों जैसे चीनी में 12.91% की गिरावट अयी है। सब्जियों की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। (शेयर मंथन 13 अक्टूबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख