शेयर मंथन में खोजें

ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल ने तोड़ी खुदरा व्यापारियों की कमर

ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल में हो रही जबरदस्त खरीदारी के कारण खुदरा व्यापार को जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ रहा है।

खुदरा कारोबारियों की संस्था कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (सीएआईटी) के मुताबिक ई-कॉमर्स के कारण 24 श्रेणी के खुदरा कारोबार में पिछले साल की तुलना में 35% से 40% की गिरावट दर्ज हुई है।
मोबाइल, कन्ज्यूमर गुड्स, इलेक्ट्रॉनिक प्रोडेक्ट, गिफ्ट आइटम, पर्सनल केयर, ज्वैलरी, फुटवेयर, जैसे सेक्टर का 40% व्यवसाय पिछले दो सालों में ई कामर्स पर चला गया है।
अमेजन, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी ऑनलाइन कंपनियाँ इस समय एक हफ्ते की सेल चला रही है। जिस कारण नवरात्रि में भी बाजार में रौनक नहीं दिख रही है। सबसे ज्यादा 18 से 35 साल की उम्र के ग्राहकों की खरीदारी के तरीके में बदलाव आया है। यह लोग बाजार जाने की जगह ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। ऑनलाइन कारोबार में हर साल और वृद्धि होने की संभावना है जिसकी चिंता खुदरा व्यवसयिकों में बनी हुई है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख