आज बाजारों के सपाट रहने की संभावना
सौरभ मित्तल, एमडी, स्वदेशी क्रेडिट शेयर ब्रोकर्स
मुझे आज भारतीय शेयर बाजारों के सपाट रहने की संभावना लग रही है, हालाँकि थोड़ी बिकवाली भी आ सकती है। मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन कल हमारे बाजारों पर इसका वैसा खराब असर नहीं पड़ा। यह इस बात का संकेत है कि भारतीय शेयर बाजारों का वैश्विक शेयर बाजारों से अलगाव होने लगा है। लोग यह मान कर चल रहे हैं कि भारत में बैंकिंग व्यवस्था का वैसा हाल नहीं है, जैसा अमेरिका में है। साथ ही यह भी कि उभरते बाजारों में चीन और भारत के बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में भारी उछाल दिख रही है। दिन के कारोबार में एक समय 76 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.48 बजे करीब 40% की बढ़त के साथ 73.35 रुपये पर है। कल कंपनी का शेयर 52.55 रुपये पर बंद हुआ था। खबर है कि हैदराबाद-स्थित सत्यम कंप्यूटर सर्विसेज अपने साझेदार की तलाश के लिए बिडिंग प्रक्रिया शुरू करने वाला है।