बरकरार है सेंसेक्स की मजबूती
12.43: मजबूत वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। इस समय सेंसेक्स 144 अंकों की बढ़त के साथ 9,235 पर है। टाटा मोटर्स में 4.8%, टीसीएस में 4.6% और रिलायंस इन्फ्रा में 3.8% की मजबूती है।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार इक्कीस कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है। बीएसई में आज शुक्रवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 57.35 रुपये तक चला गया। मेतास इन्फ्रा के शेयरों के लोअर सर्किट छूने का यह सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था, जो लगातार अब तक चल रहा है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में सत्यम कंप्यूटर्स के शेयरों में बढ़त का रुख है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर भाव 49.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद दोपहर 12.06 बजे 4.7% की मजबूती के साथ 48.40 रुपये पर है। गौरतलब है कि कल शाम को सत्यम कंप्यूटर के नये सीईओ के तौर पर ए एस मूर्ति का नाम घोषित कर दिया गया। मूर्ति की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। सरकार द्वारा गठित निदेशक मंडल ने होमी खुसरोखान और पार्थो दत्ता को विशेष सलाहकार के तौर पर नियुक्त करने की भी घोषणा की है। एएस मूर्ति पिछले 15 वर्षो से सत्यम कंप्यूटर के साथ जुड़े हुए हैं।
आशीष कुकरेजा, वीपी (पीसीजी), यूनिकॉन फाइनेंशियल