कायम है सेंसेक्स में गिरावट
नवंबर महीने के बेहतर औद्योगिक उत्पादन के आँकड़े भी सेंसेक्स को उत्साह नहीं दे सके और इसकी गिरावट कायम है। आज जारी किये गये आँकड़े के अनुसार नवंबर 2008 में औद्योगिक उत्पादन की विकास दर 2.4% रही है। इससे पहले अक्टूबर 2008 के लिए यह -0.4% रही थी। दोपहर 2.37 बजे बीएसई सेंसेक्स 359 अंक गिर कर 9,047 पर था।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
विश्व बैंक द्वारा विप्रो टेक्नालॉजीज को प्रतिबंधित करने की खबर के बाद शेयर बाजारों में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 220 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 12.05 बजे विप्रो का शेयर भाव 9.6% की कमजोरी के साथ 226.60 रुपये पर था। विश्व बैंक ने कहा है कि बैंक के कर्मचारियों को गलत फायदे पहुँचाने के आरोप में विप्रो को चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।