भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट
2.19: हालांकि महँगाई दर में गिरावट का सिलसिला जारी है और यह 29 नवंबर को खत्म हुए सप्ताह में घट कर 8% रह गयी है, लेकिन यह आँकड़ा भारतीय शेयर बाजारों में बढ़ रही गिरावट को रोकने में कामयाब नहीं दिख रहा है। उधर यूरोपीय बाजारों में भी गुरुवार के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। इस समय सेंसेक्स 182 अंकों की कमजोरी के साथ 9,473 पर है। निफ्टी 54 अंक गिर कर 2,874 पर है। हालांकि बीएसई मिडकैप में 1% से अधिक की मजबूती है। बीएसई आईटी सूचकांक में 4.6% से अधिक गिरावट है। बीएसई कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 3.4% की कमजोरी है। जयप्रकाश एसोसिएट्स में 7%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 6.5% और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 3.4% की बढ़त है। टीसीएस में 6.7%, विप्रो में 5.7%, सत्यम कंप्यूटर्स में 5.6% और डीएलएफ में करीब 5% की कमजोरी है।
Select a news topic from the list below, then select a news article to read.
राजीव रंजन झा