शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने बाजार में उतारी नयी गाड़ी

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने नयी स्कॉर्पियो बाजार में उतारी है।

यह नयी स्कॉर्पियो न्यू जनरेशन का हाइब्रिड वर्जन है। कंपनी की इस नयी गाड़ी में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोल़ॉजी भी मौजूद है। कंपनी की स्कॉर्पियो के इस नये वर्जन की कीमत 9.74 लाख रुपये से 14.01 लाख रुपये रखी गयी है।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर बुधवार के 1,460.50 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले गिरावट के साथ 1,460.10 रुपये पर खुला है। करीब सवा 11 बजे महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर में 9.30 रुपये या 0.64% की गिरावट के साथ 1,451.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। पिछले 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी का शेयर 1,485.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा और 1,092.00 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 21 जुलाई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख